सीधी शहर बाईपास फल सब्जी मंडी के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की गई जान

0 152
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 24 मार्च की रात्रि लगभग 9:00 बजे सीधी शहर बाईपास फल सब्जी मंडी के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन साइकिल सवार युवकों की जान चली गई बताया गया कि तीनों युवक अपना कामकाज करके साइकल से वापस अपने घर कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम कोठार वापस जा रहे थे इसी दौरान बाईपास फल सब्जी मंडी के पास राजू एसोसिएट्स लिखें हाईवा बहन ने तीनों युवको को बुरी तरह से कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल था जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई इस दुर्घटना में बाल्मिक पाल पिता गया प्रसाद पाल उम्र 26 वर्ष निवासी कोठार बसंत लाल पाल पिता गयादीन पाल 26 वर्ष ग्राम कोठार और अशोक कुमार पाल पिता बाबा पाल उम्र 27 वर्ष की दुखद मौत हुई है सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैंमृतकों मे दुर्घटना में मृत तीनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम 25 मार्च की सुबह किया जाना था लेकिन सुबह से ही मृतक के परिजन परिचित और आम जनों की आक्रोशित भारी भीड़ पीएम घर के सामने जमा हो गई इसी दौरान मौके पर पहुंचे सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने पीड़ित के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और प्रशासन की तरफ से नियमानुसार सभी मदद दिलाने की भी पहल शुरू कर दी पहले तो लोग उनकी बातों को सुनते रहे लेकिन अचानक माहौल बदला और मृतक के परिजन और परिचित विधायक की बातों को अनसुना करके वहां हंगामा करने लगे और रोड बंद करके कलेक्टर को बुलाने की मांग करने लगे। लोगों की मांग को सुनकर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कलेक्टर को सूचना दी जिसके बाद जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान ने मौके पर पहुंचकर विधायक निधि के साथ मृतक के पीड़ित परिजनों की बातें सुनी और उन्हें हर तरह की मदद का भरोसा दिया इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी मृतकों के परिजनों को शवों के अंतिम संस्कार के लिए पांच पांच हजार की नगद आर्थिक सहायता राशि दी। कलेक्टर के आश्वासन के बाद मृतक के परिजनों का आक्रोश ठंडा हुआ और उन्होंने हंगामा बंद कर दिया जिसके बाद डॉक्टरों ने मृतकों का पीएम करके सब को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया। सीधी जिले में हुए इस भीषण सड़क हादसे में गई थी 3 लोगों की जान को बेहद दुखद घटना बताते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके सीधी जिले में हुई 3 मौतों पर अपना शोक व्यक्त किया है मुख्यमंत्री ने लिखा कि सीधी जिले में हुए दर्दनाक हादसे में तीन अनमोल जिंदगियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। सीधी शहर में विगत कुछ दिनों में इस तरह की दुर्घटनाओं में बाईपास रोड में कई लोगों की जान जा चुकी जिस पर लगाम नहीं लग रही है जिले की यातायात पुलिस को कोई ठोस रणनीति के साथ सुरक्षात्मक उपाय करने चाहिए जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं में कमी आए और लोगों की जान इस बेरहमी से अकारण ना जाए।

News TOP Footer