कमर्जी थाने के एसआई विशाल शर्मा आरक्षक नवीन सिंह पर युवक ने एस पी को आवेदन देकर लगाया बेरहमी से पीटने का आरोप

सीधी धर्मेंद : 24 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी पहुंचकर थाना कमर्जी अंतर्गत ग्राम लकोड़ा निवासी विकास सिंह उर्फ राजा ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर शिकायत की है कि कमर्जी थाने के एसआई विशाल शर्मा और आरक्षक नवीन सिंह उनको पकड़कर थाने ले गए और उन पर कोरेक्स बेचने का आरोप लगाकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की है और उन्हें 151 का मुलजिम बनाकर उन्हें जेल भेज दिया पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने के बाद बाहर आए फरियादी विकास सिंह उर्फ राजा ने मीडिया को अपने शरीर के जख्मों को दिखाते हुए अपनी फरियाद सुनाई और कहा कि उनके वाहन से पुलिस में लगी प्राइवेट गाड़ी मामूली टक्कर लगने की वजह से पुलिस ने उनके साथ इस तरह की घटना घटित की है आगे उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करके मामले की जांच करवा कर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित व्यक्ति के शरीर पर पड़े निशान उसके साथ हुई बर्बरता की गवाही देते हैं जिले के पुलिस अधीक्षक ने भी इस मामले की जांच करवा कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है अब देखना यह है कि पुलिस की जांच किस नतीजे पर पहुंचती है क्या पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं।
