शांतिपूर्ण एवं सौहर्दपूर्ण वातावरण में मनाए त्यौहार शांति समिति की बैठक में कहा कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने

0 143
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आगामी त्यौहारों होली, शब-ए-बारात, नवरात्रि के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया गया। कलेक्टर श्री खान ने शांति समिति के सदस्यों के माध्यम से जिले वासियों से अपील की है कि त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जिससे जिले में किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो तथा किसी अन्य को हमारे कारण कोई असुविधा नहीं हो इस बात का ध्यान अवश्य रखें। कलेक्टर श्री खान ने शांति समिति के सदस्यों से चर्चा कर गत वर्षों की भांति सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इस वर्ष होलिका दहन के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय क्र.1 सीधी के प्रांगण में किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि होली के त्यौहार के दृष्टिगत सभी प्रमुख मार्गों एवं चैराहों पर पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठने, उपद्रव फैलाने वाले आपराधिक एवं शरारती तत्वों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर बी.के. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास आनन्द सिंह राजावत, उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी, शांति समिति के सदस्य चन्द्रमोहन गुप्ता, आनन्द प्रकाश दास, उदय कमल मिश्र, चन्द्रकान्त बसंतानी, गणेश प्रताप सिंह, सरदार अजीत सिंह, अब्दुल समद, मो. यूसुफ सिद्दीकी, राम विशाल गुप्ता, शमशेर अली सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer