सीधी प्रीमीयर कबड्डी लीग का फाइनल मैच सीधी की टीम ने जीता पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने दिया खिलाड़ियों को पुरस्कार और ट्राफी



सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के छत्रसाल स्टेडियम में विगत 12 मार्च से खेले जा रहे सीधी प्रीमीयर कबड्डी लीग का फाइनल मैच 14 मार्च को मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के मुख्य आतिथ्य रतीभान सिंह पटेल की अध्यक्षता और रोको टोको ठोको के जिला संयोजक उमेश तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ फाइनल मैच में पहुंचे अतिथियों ने बजरंग बली की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप जलाया। दीप प्रज्वलन के बाद सीधी प्रीमियर कबड्डी लीग के संरक्षक मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान ने अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। स्वागत के बाद अपना उद्बोधन देते हुए ज्ञान सिंह चौहान ने टूर्नामेंट के स्वागत भाषण के साथ टूर्नामेंट में शामिल टीमों की और उनके कर्मचारियों की भी जानकारी दी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच सीधी और बहरी के टीम के मध्य खेला गया फाइनल टीम में पहुंची दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि अजय सिंह राहुल भैया और अन्य अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया। परिचय प्राप्त करने के बाद फाइनल मैच में सीधी और बहरी के टीम के बीच शुरुआती दौर में कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरने लगा सीधी की टीम बहरी के ऊपर हावी होने लगी और सीडी की टीम ने बहरी की टीम को 50 अंकों से भी ज्यादा की बढ़त बनाते हुए उसे पराजित करके सीधी प्रीमीयर लीग कबड्डी मैच का फाइनल जीत लिया। फाइनल मैच के समापन अवसर पर अपना उद्बोधन देते हुए मुख्य अतिथि अजय सिंह राहुल भैया ने खिलाड़ियों को अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि आज सभी खेल विलुप्त होते जा रहे हैं ऐसे में कबड्डी को बचाए रखने के लिए किया जा रहा है यह प्रयास तारीफ के काबिल है। फाइनल मैच के अंत में टूर्नामेंट के संरक्षक ज्ञान सिंह चौहान ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका साल और श्रीफल से सम्मान किया। अतिथियों के सम्मान के बाद मुख्य अतिथि अजय सिंह राहुल भैया ने टूर्नामेंट के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों और टूर्नामेंट में सहयोग देने वाले लोगों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उपविजेता बहरी और विजेता सीधी की टीम को पुरस्कार और नगद राशि प्रदान किया। अंत में टूर्नामेंट कमेटी ने सभी अतिथियों नागरिकों और टूर्नामेंट के रेफरी और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
