सीधी शहर में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पार्टी को मिली जीत का जुलुस निकाल कर मनाया जश्न

सीधी धर्मेंद : विगत दिनों संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम के नतीजे सामने आने के बाद पंजाब में जनता ने आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक रूप से सरकार बना दी पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिली इस सफलता से पूरे देश भर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला है सीधी शहर में 11 मार्च को आम आदमी पार्टी जिला इकाई द्वारा सीधी शहर में विजय जुलूस निकाला गया विजय जुलूस के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी डीजे के धुन पर नाचते और झूमते नजर आए आम आदमी पार्टी का विजय जुलूस सीधी शहर के नई गल्ला मंडी से शुरू होकर सीधी शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा। जुलूस के दौरान आम आदमी पार्टी के राम चरण सोनी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आने वाले समय में हम मध्य प्रदेश में भी अपना परचम लहराएंगे और आम आदमी पार्टी द्वारा अन्य राज्यों में जनता को दी जाने वाली सुविधाओं को यहां भी प्रदान करेंगे रामचरण सोनी ने कहा कि यदि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो यहां भी जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी।
