अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यूथ कांग्रेस सीधी ने महिलाओं का किया सम्मान समारोह का आयोजन

0 111
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 8 मार्च को भारत समेत पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। युवा कांग्रेस सीधी द्वारा भी स्थानीय टाटा कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस जिला इकाई सीधी द्वारा स्थानीय टाटा कॉलेज में जिले भर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं एवं महिला शक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया ‌। तत्पश्चात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर मुख्य अतिथि श्रीमती कुमुदिनी सिंह द्वारा प्रकाश डालते हुए बताया गया कि आज के दिन यानी 8 मार्च को भारत समेत पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया के बहुत से देशों में महिलाओं की उपलब्धि को सराहा जाता है और कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। दुनिया की महिलाओं के बिना कल्पना करना भी मुश्किल है। आज के समय में महिलाएं देश और समाज दोनों के निर्माण में बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं। अब पहले की तरह महिलाएं केवल घर की चारदीवारी के अंदर बंद नहीं हैं। वह आज घर से बाहर निकलकर अपने हुनर को लोगों के सामने पेश कर रही हैं और समाज में एक सम्मान का स्थान प्राप्त कर रही है। महिला अपने परिवार और समाज का जिस तरह ध्यान रखती है उसे जज्बे को सलाम करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन को महिलाओं के समर्पण, उपलब्धियों और कामयाबी के जश्न के रूप में मनाया जाता है। तत्पश्चात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने समस्त उत्कृष्ट कार्य करने वाली मात्र शक्तियों का आरती के साथ स्वागत किया गया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई। देवेंद्र सिंह दादू ने अपने उद्बोधन में बताया की मात्शक्तियों के बिना इस संसार की कल्पना करना भी व्यर्थ है। आज वर्तमान समय में महिलाओं पर एवं बालिकाओं पर जो अत्याचार हो रहे हैं उसे रोकने की आवश्यकता है और इसके लिए यूथ कांग्रेस सदैव रक्षा के लिए तत्पर है उन्होंने बताया कि यदि किसी भी मातृशक्ति या बहनों को कोई समस्या हो तो उनके लिए हमारे द्वार सदैव खुले हैं हम उनके साथ मिलकर के उनके हितों की लड़ाई लड़ेंगे और उन्हें सुरक्षा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर टाटा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संचालक इंजी आर बी सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया की बालिकाओं एवं महिलाओं की दशा एवं दिशा सुधारने में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान रहा है पर वर्तमान समय में आज भी कई ऐसी छात्राएं है जो शिक्षा से वंचित है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को अत्याचार से बचाया जा सकता है। ऐसे में आवश्यकता है एक बेहतर शिक्षित समाज की शिक्षित परिवार की। जब एक पुरुष पढ़ता है तब उसका परिवार शिक्षित होता है लेकिन जब एक महिला पढ़ती है तो उसके द्वारा एक पीढ़ी शिक्षित होती है। कार्यक्रम का मंच संचालन ज्योति सिंह उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस सीधी द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र सिंह दादू अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेसी थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुमुदिनी सिंह मध्य प्रदेश कांग्रेश महामंत्री कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि रीता सोनी प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, रेखा सोनी जिलाध्यक्ष ( पिछड़ा वर्ग), विशिष्ट अतिथि के रूप में सीईओ मंगल नाथ तिवारी, प्राचार्य टाटा कॉलेज राघवेंद्र द्विवेदी, अन्य महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं में माधुरी सिंह, पुष्पा चंदेल, पुष्पा सिंह, नीलेश पांडे उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस सीधी, दिनकर सिंह, विनोद तिवारी, राजबहादुर विश्वकर्मा, राहुल सिंह ,मनीष तिवारी, अतीक अहमद, आशीष सोनी एवं समस्त महाविद्यालय परिवार छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

News TOP Footer