सशक्त नारी ही सशक्त समाज का निर्माण करती है कहा न्यायाधीश श्री देवीलाल सोनिया ने

0 117
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 8 मार्च को प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में बोलते हुये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवीलाल सोनिया ने कहा कि सशक्त नारी ही सशक्त समाज का निर्माण करती है। नारी की उन्नति और अवनति पर ही राष्ट्र का विकास निर्भर है। श्री सोनिया ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण प्रत्येक महिला को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। कार्यक्रम में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने भारतीय दंड संहिता में महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों तथा बालकों का यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम के विधिक प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि महिलाओं के विरूद्ध होने वाले प्रत्येक अपराध के लिए कानून में कठोर दंड की व्यवस्था की गई है। शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य एस.बी. सिंह, विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा, प्राध्यापकगण दिलीप सोनी, प्रतिमा कौल, ज्योति अलुने सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इससे पूर्व विधिक साक्षरता दल के द्वारा जिला जेल सीधी में परिरूद्ध महिलाओं से मुलाकात की गई तथा उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई एवं जेल प्रशासन के माध्यम से महिला बंदियों की समस्याओं का समाधान किया गया। जिला जेल सीधी में जेल अधीक्षक कुलवंत सिंह धुर्वे, जेल उपाधीक्षक संजीव गेंदले सहित समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

News TOP Footer