भाजपा महिला मोर्चा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान एवं सेवा करने वाली बहनों को सम्मानित किया।


सीधी धर्मेंद : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वाधान में स्थानीय मधुसूदन पैलेस में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाली एवं सेवा कार्य में लगी बहनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है ।भारतीय संस्कृति एवं परंपरा में तो नारी को सर्वोच्च दर्जा प्राप्त है। नारी तू नारायणी की संज्ञा दी गई है। आज समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हमारी माताऐ बहने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही हैं। अध्ययन अध्यापन, पर्वतारोही, सेना सहित अनेक क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। मीराबाई, जीजाबाई, अहिल्याबाई होलकर, माता दुर्गा, सरस्वती, काली जैसी अनेक देवियों की महत्ता पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने प्रकाश डाला एवं संस्मरण सुनाएं। हमारी सरकार महिलाओं के सर्वागीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। कार्यकम में अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम सोनी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रोचक और सारगर्भित विचार व्यक्त किए। मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनी ने महिलाओं का सम्मान करते हुए कहा कि हमारी बहने अपनी शक्ति का उपयोग भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए करें। हमारी माताओं बहनों के सामर्थ्य के सामने दुनिया भी नतमस्तक होती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू पाठक डॉ विक्रम सिंह चौहान, एड स्नेहलता तिवारी, सुनीता रानी वर्मा, अनीता चौरसिया, सरस्वती बहेलिया, मनीला सिंह स्नेहलता तिवारी, उमा सेन, अर्चना सिंह, मोनिका श्रीवास्तव, उत्तरा वर्मा, निशा सिंह,प्रज्ञा गुप्ता सहित सैकड़ों बहने उपस्थित रहीं।
