गोंड सिंचाई बांध परियोजना विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शासन गरीब आदिवासियों-वनवासियों का शोषण बंद करें कहा कमलेश्वर पटेल ने

0 122
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब आदिवासियों वनवासियों का शोषण बंद करें । किसानों की इच्छा के विपरीत उनकी जमीनों पर बांध बनाने से अनेकों गांव के हजारों आदिवासी जो कई वर्षों से अपना जीवन यापन कर रहे हैं बेघर होंगें। उक्त विचार विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने आज सीधी जिले के ट्राइबल ब्लॉक कुसमी,भुईमाड़ क्षेत्र के ग्राम सोनगड़ में प्रस्तावित गोंड़ सिंचाई बांध परियोजना स्थल किसानों द्वारा दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। विधायक श्री पटेल ने कहा की इस क्षेत्र के आदिवासी वनवासी पिछले अनेक वर्षों से प्रकृति के साथ तालमेल बैठा कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। प्रकृति एवं पर्यावरण की सुरक्षा में यदि किसी का योगदान है तो वह आदिवासी समाज का। उन्होंने कहा इस बांध पर सिंचाई परियोजना के बनने से क्षेत्र के 50 से अधिक गांव प्रभावित होंगे और यहां के किसानों को अन्यत्र जाना पड़ेगा। शासन-प्रशासन के द्वारा सीधी सिंगरौली जिले में अनेक वर्षो से लंबित सीधी-सिंगरौली राजमार्ग,-ललितपुर -सिंगरौली रेल लाइन एवं अन्य योजना के मुआवजे की राशि किसान को अभी तक नहीं प्राप्त हुई है। विधायक श्री पटेल ने आगे कहा की परियोजना के निर्माण के लिए स्थानीय जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत एवं स्थानीय समुदाय से चर्चा नही की गई है। संस्थाओं की अनुमति और स्थानीय निवासियों को विश्वास में लिए बगैर ही यह कार्यआरंभ किया जा रहा है।उन्होंने कहा की आदिवासी-वनवासी, किसानों व गरीबों के साथ हैं। उनके हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस कटिबद्ध है । विधायक श्री पटेल ने किसानों को विश्वास दिलाया कि हम सब आपके साथ खड़े हैं, सड़क से लेकर विधानसभा तक हम आपके हक की बात को उठाएंगे । इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री चिंतामणी तिवारी,कांग्रेस नेता श्री संदीप द्विवेदी,श्री अशोक पैगाम ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री हंस लाल यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति,जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

News TOP Footer