22 लोगो कि आंखो का दूर हुआ अंधकार, ऑपरेशन के साथ 25 हजार के लेंस नि:शुल्क लगाए गए

0 129
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला चिकित्सालय सीधी में पदस्थ नेत्र सर्जन डाँ0 लक्षमण पटेल और डाँ0 अशोक दुबे एवं उनकी टीम के द्वारा 22 लोगो कि आंखो में लेंस प्रत्यारोपित कर मोतियाबिन्द का सफल अपरेशन किया गया। सभी को फॉलोअप उपरांत शनिवार को छुट्टी प्रदान की गई। सिविल सर्जन डाँ0 एस.बी. खरे ने बताया कि शासन द्वारा मोतियाबिन्द आपरेशन के मरीजों के लिए सभी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाती है और 25 हजार से अधिक कीमत के लेंस का निःशुल्क प्रत्यारोपण किया जाता है। जिला अस्पताल में राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत अप्रैल से अभी तक कोविड काल में सेवाएं बाधित होने के बाद भी कुल 205 आपरेशन किए जा चुके हैं। सभी मरीजों का समय-समय पर फालोअप द्वारा जांच की सुविधा प्रदान कराई जाती है, ताकि मरीजों को आपरेशन पश्चात् परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि जिले में मोतियाबिन्द मरीजों कि निरंतर स्क्रीनिग की जाती है विगत गुरुवार को 25 मरीजों को चिन्हित किया गया था। जिसमें से 22 लोग आपरेशन में शामिल हुए सभी मरीजों के आंखो में आपरेशन द्वारा आई.ओ.एल. लेंस प्रत्यारोपित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ0 आई0जे0 गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह के सोमवार और गुरुवार को भर्ती किया जाता है और आपरेशन उपरांत भर्ती होने के तीसरे दिवस बुधवार और शनिवार को डिस्चार्ज किया जाता है। सभी जन-मानस से अपील है कि मोतियाबिन्द आपरेशन के रोगियों को उक्त दिवस में जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्क्रीनिग कराकर निःशुल्क आपरेशन का लाभ उठाएं।

News TOP Footer