25 फरवरी को मनाया जाएगा स्वरोजगार दिवस कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

0 132
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आगामी 25 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में स्वरोजगार दिवस के रूप में मनाया जाना है। कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने सभी संबंधित विभागों को लक्ष्यानुसार स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरणों को स्वीकृत एवं वितरित कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि इस वित्तीय वर्षों के लिए विभागों को दिए गए लक्ष्यों की प्राप्ति 25 फरवरी के पूर्व करना सुनिश्चित करें। बैंकर्स तथा हितग्राहियों के मध्य संवाद स्थापित कर लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रयास किए जाएं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा सीधी जिले के हितग्राही से संवाद भी किया जाना है। कलेक्टर ने कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कलेक्टर ने शासन के निर्देशों के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer