मधुरी में स्थित विद्यालय सी डब्ल्यू एस एन एवं सक्षम छात्रावास में अधूरा छोड़ दिया पेवर का कार्य

0 134
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : शासन प्रशासन की मंशा विकास की है लेकिन उसको क्रियान्वित करने वाले कुछ लोगों की वजह से विकास भ्रष्टाचार ने लिपटकर गुम हो जाता है ऐसा ही एक मामला सीधी शहर से लगे नगर पालिका क्षेत्र मधुरी से आया है सीधी शहर से लगे मधुरी में स्थित विद्यालय सी डब्ल्यू एस एन एवं सक्षम छात्रावास मधुरी में विगत सत्र में पेवर ब्लॉक का कार्य स्वीकृत किया गया था जिसे तत्कालीन सीएमओ सीधी द्वारा चर्चा कर कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन कार्य प्रारंभ होने के बाद संबंधित एजेंसी और ठेकेदार द्वारा घटिया काम करते हुए काम को अधूरा छोड़ दिया गया है जिसकी फरियाद लेकर विद्यालय का प्राचार्य दर-दर भटक रहा है 21 फरवरी को विद्यालय के हेड मास्टर ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को फोन करके विद्यालय बुलाया और विद्यालय की समस्या बताएं और कहा कि इस कार्य को लेकर मैंने कई बार मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सूचित किया है लेकिन उनके द्वारा भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और यहां पर आधा अधूरा काम छोड़ दिया गया आगे प्रधानाचार्य ने निवेदन किया कि वह चाहते हैं कि इस कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए जिससे बच्चों को सुविधा हो और विद्यालय भी बेहतर बन सके। जिला प्रशासन और मुख्य नगरपालिका अधिकारी को मधुरी की विद्यालय की इस समस्या को आकर देखना चाहिए वरना लोगों का भरोसा विकास और संस्थाओं से उठ जाएगा।

News TOP Footer