थोक फल सब्जी मंडी विक्रेताओं का बड़ा प्रतिनिधिमंडल जिले के कलेक्टर से मिला अपनी समस्याओं का सौंपा ज्ञापन

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के थोक फल सब्जी विक्रेता पड़रा की नई थोक सब्जी फल मंडी की समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्होंने अपनी समस्या को जिले के शासन प्रशासन से कई बार उठाया लेकिन जिले का प्रशासन आश्वासन तो दे रहा है लेकिन उनकी समस्याओं को दूर करने का कोई प्रयास नहीं कर रहा है नहीं तो फल सब्जी मंडी में आए दिन व्यापारियों के साथ नशेड़ी ओ द्वारा अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटनाएं घटित की जाती हैं जिसकी सुनवाई भी नहीं होती है इन्हीं सब समस्याओं को लेकर 18 फरवरी को जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता की अगुवाई में थोक फल सब्जी मंडी विक्रेताओं का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल जिले के कलेक्टर से मिला और उन्हें अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर नवीन मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार करने और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की जिस पर कलेक्टर ने ध्यान देने की बात तो कही लेकिन कलेक्टर की बातों से थोक फल सब्जी व्यापारी संतुष्ट नजर नहीं आए इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे उनकी समस्याएं जाननी चाही तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार जिले के प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराया है लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है जिसकी वजह से अब वह मजबूर है कि वह अपना व्यवसाय बंद कर दें जिससे लोगों को उनकी समस्याओं का एहसास हो। जिले के प्रशासन को थोक फल मंडी व्यवसायियों की समस्याओं को ध्यान देना चाहिए क्योंकि जिस जगह नई तो फल सब्जी मंडी बनाई गई है वहां पर अभी गर्मी से बचाव के लिए कोई सेट की व्यवस्था नहीं है और गर्मी में व्यापारी परेशान होंगे साथ ही व्यापारियों को सुरक्षा की चिंता भी सता रही है इसी से व्यापारी अब अपना काम धंधा बंद करने पर उतारू हो रहे हैं।
