अचल सम्पत्ति के बाजार मूल्य निर्धारण के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

सीधी धर्मेंद : 18 फरवरी को सीधी जिले के अन्तर्गत आने वाली अचल सम्पत्ति के बाजार मूल्य निर्धारण के लिये गाइड लाईन वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत जिला मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में उप जिला मूल्यांकन समिति सीधीध्रामपुर नैकिन द्वारा प्रस्तावित मूल्यों पर चर्चा उपरांत सहमति व्यक्त की गई है। अचल सम्पत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण में गाइड लाईन जिसमें विगत पांच वर्षों से कोई वृद्धि नहीं की गई, साथ ही वर्ष 2019 में गाइड लाईन दरों मे 20 प्रतिशत की कमी की गई। उक्त तथ्यों को ध्यान मे रखकर मूल्य वृद्धि प्रस्तावित की गई। बैठक में विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल द्वारा सीधी एवं आसपास के क्षेत्रों में संभावित विकास को आधार मानकर दरें निर्धारित करने के निर्देश दिये गयें। कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा दरों में यर्थायता को ध्यान में रखने के निर्देश दिये गये। समिति के अन्य सदस्यों द्वारा भी अपने-अपने सुझाव बैठक में रखे गये। बैठक में उप जिला मूल्यांकन समिति द्वारा दिये गये प्रस्ताव को जिला मूल्यांकन समिति द्वारा अनुमोदित किया गया। इस दौरान बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल घोटे, कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि., कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग तथ पंजीयन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। सुझाव आमंत्रितअंतिम प्रस्तावों के अवलोकन जिला पंजीयक सीधी या उप पंजीयक कार्यालय सीधी में किया जा सकता है तथा 22 फरवरी 2022 तक सुझाव आदि प्रेषित किये जा सकते हैं। महानिरीक्षक पंजीयन एंव अधीक्षक मुद्रांक म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार सीधी जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 की अंतिम तिमाही में राजस्व की आय की दृष्टि से एवं प्रदेश के जनसामान्य को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य को अधिक सुविधा देने एवं शासन के राजस्व को दृष्टिगत रखते हुये दिनांक 29.01.2022 से 31.03.2022 तक की अवधि में सार्वजनिक अवकाश (प्रत्येक शनिवार रविवार सहित) दिवसों (होली अवकाश एवं जिन जिलों रंगपंचमी का स्थानीय अवकाश घोषित है को छोड़कर) में समस्त जिल पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय पंजीयन एवं शासकीय कार्य के लिए खुले रहेंगे।—-
