नशेडियों के आतंक से परेशान है थोक सब्जी मंडी के व्यापारी खुले खेत में सब्जी मंडी आये दिन बाहरी लोग करते हैं विवाद

0 227
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : लगभग 2 वर्ष पूर्व आए कोरोना महामारी के दौरान सीधी शहर की स्थाई सब्जी-फल मंडी को अस्थाई रूप से पहले छत्रसाल स्टेडियम फिर अस्पताल चौराहे की पार्किंग और फिर संजय गाधी काॅलेज के ग्राउंड में लगभग एक वर्ष से ज्यादा समय के लिए भेज दिया गया वहां बिना किसी सुविधा के ठंडी, कडी धूप और बरसात में व्यापारी पड़े रहे व्यापारी संघ द्वारा समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाए गये और उसके बाद काॅलेज खुलने के बाद एक बार फिर से सब्जी-फल के व्यापारियों को बाईपास में बिजली पावर स्टेशन के बगल में खुले खेत में भेज दिया गया है जहां सिर्फ एक कच्ची सड़क दी गयी जिसमें बरसात और कड़ी धूप व दिनभर उड़ती धूल से व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान हैं, एक शौचालय हैं जिसमें ना तो पानी है ना ही दरवाजा और ना ही पीने के पानी की उचित व्यवस्था है खुले खेत और खुली छत में व्यापारी त्रस्त हैं यूनियन और व्यापारी संघ सीधी द्वारा बार-बार अवगत कराने के बावजूद जिला और नगर पालिका प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। सुरक्षा के अभाव में नयी थोक सब्जी मंडी उपद्रवियों और नशेडियों के आतंक मचाने का नया अड्डा बनता जा रहा है, हर रोज यहां असमाजिक तत्वों द्वारा व्यापारियों से अभद्रता और मार-पीट की स्थिति निर्मित होती है, साथ ही सिंगल कच्ची सड़क की वजह से अक्सर जाम एवं दुर्धटना की स्थिति बनी रहती है जिससे व्यापारियों का सुचारू रूप व्यापार का संचालन कर पाना मुश्किल होता जा रहा है, व्यापारी संघ सीधी एवं सब्जी-फल मंडी यूनियन द्वारा कई बार जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराने और ज्ञापन सौंपने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया, जिससे व्यापारियों में काफी निराशा एवं आक्रोश है, जिसके चलते व्यापारी अस्थाई रूप से व्यापार बंद करने के लिए विवश हो गया है, और जल्द ही इसपे निर्णय लेगा।

News TOP Footer