नाबालिक लड़की का अपहरण दुष्कर्म के बाद उसकी ह्त्या के आरोपी की भी हुई संदिग्ध मौत पुलिस जांच में जुटी

0 332
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिले में बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आए दिन महिलाओं और बेटियों से दुराचार के मामले सामने आ रहें हैं। वहीं एक माह के अंतर जिले में दुष्कर्म के 4 से 5 मामले सामने आ चुके हैं। चिंतनीय है कि नाबालिग बच्चियों को भी दरिंदे नहीं बख्श रहे हैं। इसी तरह का एक और ताजा मामला बहरी थाना क्षेत्र से सामने आया हैं, जिसमें नाबालिक लड़की का अपहरण कर दो दिनों तक दुष्कर्म किया फिर नाबालिक को जबरजस्ती जहर पिलाकर बीच सड़क में फेंक दिया। मिली जानकारी के अनुसार बहरी थाना क्षेत्र निवासी नाबालिक बच्ची 11 फरवरी को अपने बुआ के यहां हनुमना जिला रीवा गई थी लेकिन नहीं पहुंची, जिसकी जानकारी बुआ ने बच्ची के पिता को दी, पिता ने हनुमना पहुंचकर बच्ची की खोजबीन की, लेकिन बच्ची नहीं मिली, पिता ने हनुमना थाने में जाकर बच्ची के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं दो दिन बाद 13 फरवरी की शाम करीबन 8 बजे बहरी क्षेत्र में सड़क पर घायल अवस्था में बच्ची पड़ी हुई थी जिसकी सूचना अनिल तिवारी द्वारा बहरी पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा बच्ची के परिजनों को सूचना देते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर बच्ची को उपचार के लिए बहरी से जिला चिकित्सालय सीधी लाया गया। जहां उपचार के दौरान बच्ची 2 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझ रही थी आखिरकार बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना को लेकर मृतक बच्ची के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या और बलात्कार के आरोप लगाए थे जिसकी पुलिस जांच कर रही थी अचानक जांच के दौरान इस घटना में एक नया मोड़ सामने आ गया जब इस दुर्घटना के एक आरोपी के 15 फरवरी को संदिग्ध मौत की खबर सामने आ गई आरोपी मृतक जीवन सिंह चौहान का पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय में कराया गया है और पुलिस अब इस पूरे मामले को बड़ी गंभीरता से सुलझाने और आरोपियों को सामने लाने का प्रयास कर रही है अब देखना है कि पुलिस कितनी जल्दी इस सारे घटनाक्रम का पर्दाफाश करके घटना के जिम्मेदार लोगों को यह घटना के पीछे सुखी सच्चाई को सामने ला पाती है इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

News TOP Footer