रकम लेकर फरार होने वाली जीवन सरल कंपनी और कंपनी के दलाल के ऊपर कार्यवाही करने की नीलम साकेत ने मांग की

सीधी धर्मेंद : विगत लंबे समय से सीधी जिले में फर्जी चिटफंड कंपनियों ने अपना जाल बिछा रखा था जिसमें जिले के अनेक भोले भाले नागरिकों ने अपनी जमा पूंजी क्षणिक लालच में गमादी और अब अपनी रकम पाने के लिए ऐसे लोग दर-दर भटक रहे हैं ऐसा ही एक मामला 7 फरवरी को एन टीवी इंडिया न्यूज़ के सामने आया जिसमें नीलम साकेत पति सुरेश साकेत ग्राम मझरेठी कोठार कुचवाही ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जिले की एडिशनल एसपी को अपनी समस्या का आवेदन देकर और उनसे उनकी रकम लेकर फरार होने वाली जीवन सरल कंपनी और कंपनी के दलाल के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है। एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या बताते हुए नीलम साकेत ने बताया कि उसके गांव के रहने वाले कंपनी के एक एजेंट ने उसको अपना भरोसा देकर उसकी ₹40000 की रकम जमा करा दी लेकिन कंपनी के भाग जाने के बाद अब वह पैसा दिलाने और देने में आनाकानी कर रहा है जबकि कई लोगों का पैसा मिल चुका है फरियादी नीलम साकेत ने पुलिस प्रशासन से उसे न्याय दिलाने की मांग की है।
