प्रसूता के मृत्यु के कारणों की जांच के लिए दल गठित बताया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा आई. जे. गुप्ता ने

0 267
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा आई. जे. गुप्ता ने जानकारी देकर बताया है कि जिला चिकित्सालय सीधी में दिनांक 31.01.2022 को प्रातः काल अवधि में प्रसूता ललिता यादव पत्नी शिवलाल यादव प्रसव के लिए भर्ती हुई जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के कारण समाचार पत्रों में प्रकाशित तथ्यों व मृत्यु के कारणों की जांच दल गठित किया गया है। जारी आदेशानुसार जांच दल में प्रभारी स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय सीधी डाॅ. प्रभावती तिवारी, प्रभारी डी.एच.ओ. प्रथम जिला सीधी डाॅ. रूपेश वर्मा एवं समन्वयक मातृ-शिशु स्वास्थ्य जिला चिकित्सालय सीधी रश्मि सोनी होगी। उन्होंने उक्त जाॅच दल को निर्देशित किया है कि उभय पक्षों से पूछताछ, चिकित्सालयीन अभिलेख एवं मृतका के परिजन द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे साक्ष्य/वयान के संदर्भ में जाच/सत्यापन किया जाना सुनिश्चित करें।

News TOP Footer