नैनीताल की बेटी सरिता आर्या ने आज रामसेवक सभा प्रांगण में चुनावी सभा का आयोजन किया,


जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व आम जनता मौजूद रही।इस मौके पर नैनीताल विधानसभा से भाजपा की उम्मीदवार सरिता आर्या अपने भाषण के दौरान बेहद भावुक हो गई और कहा नैनीताल सीट पर भाजपा भारी मतों से जीत रही है , मैं नैनीताल की बेटी हूं और लोगों का विश्वास मेरे साथ है इस दौरान भाजपा के 5 साल के कार्यों के विकास के बारे में भी जनता को बताया गया ।
