शिवसेना ने जिला हॉस्पिटल की अव्यवस्था एवं लापरवाह डाक्टरों के विरोध में घेराव कर सौंपा ज्ञापन

0 241
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 1 फरवरी को शिवसेना जिला इकाई सीधी द्वारा जिला हॉस्पिटल की दुर्दशा एवं डॉक्टरों की लापरवाही से आए दिन पीड़ितों की हो रही मृत्यु एवं कई समस्याओ को लेकर जिला हॉस्पिटल का घेराव किया और खराव व्यवस्था को लेकर नारेबाजी की। नारेबाजी के दौरान जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ एसपी खरे ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का विरोध कर रहे लोगों के पास पहुंच कर उनसे उनकी मांगों और समस्याओं को सुना साथ ही उन्होंने भैरव प्रदर्शन कर रहे लोगों को जिला अस्पताल की कमियों की भी जानकारी दी और कहा कि मुझसे जितना हो पड़ रहा है सीमित संसाधनों में उतना करने का प्रयास कर रहा हूं इसी दौरान शिवसेना के विवेक सहित अन्य प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सिविल सर्जन को सौंपा और उनसे व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की प्रदर्शनकारियों की मांगे सुनने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सिविल सर्जन से आंदोलनकारियों की मांगों की जानकारी प्राप्त की इसके साथ ही जिला अस्पताल की समस्याओं पर उनसे कई सवाल किए जिस पर वह जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का रोना रोने लगे और उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में पदस्थ कई डॉक्टर अपने घरों में क्लीनिक चला रहे हैं जिससे जिला अस्पताल का काम प्रभावित हो रहा है इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन और शासन से जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी का भी दुखड़ा रोया और कहा कि सीमित संसाधनों में और डॉक्टरों के अभाव में मुझसे जितना करते वन पड़ रहा है मैं करने की कोशिश कर रहा हूं। जिला अस्पताल में अपना प्रदर्शन समाप्त करके विवेक जी के नेतृत्व में शिवसैनिक जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गए और उन्होंने जिला अस्पताल की समस्याओं का जिले के एसडीएम गोपद बनास को ज्ञापन सौंपा और व्यवस्था को तत्काल ठीक किए जाने की मांग की ज्ञापन सौंपने के बाद शिवसेना के विवेक जी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को जिला अस्पताल की कमी और समस्याओं की जानकारी देते हुए कहा कि जिला हॉस्पिटल में पदस्थ सिविल सर्जन एवं हॉस्पिटल में पदस्थ समस्त डॉक्टरो द्वारा अपने दायित्वों का सही निर्वहन नहीं किया जा रहा वहीं कुछ डॉक्टरों द्वारा अपनी प्राइवेट क्लीनिक खोलकर अपने निजी व्यापार चलाया जा रहा है जहां कई बार जिला हॉस्पिटल में डॉक्टर ना होने की वजह से कई पीड़ित परिवारों ने अपनों को खो दिया कई बार यह भी देखने को मिला कि पीड़ितों के साथ कुछ चंद स्टाफ नर्स और डॉक्टर अभद्र व्यवहार किया करते हैं। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिला अस्पताल की समस्याओं और जिले में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी का मुद्दा मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री से भी पूर्व में कई बार उठाया जा चुका है लेकिन चाह कर भी जिला प्रशासन और मध्य प्रदेश की सरकार सीधी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नहीं सुधार पा रही है और ना ही डॉक्टरों की कमी को पूरा करवा पा रही है जिसका खामियाजा जिले की जनता को भोगना पड़ रहा है और यहां के चुने हुए जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इस मामले में खामोश होकर बैठे हैं।

News TOP Footer