राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रीवा संभाग को हरा कर जबलपुर संभाग वना विजेता

0 143
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 30 जनवरी से उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन संजय गांधी कॉलेज में किया गया था 31 जनवरी को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जबलपुर संभाग और रीवा संभाग की महिला टीमों के बीच खेला गया फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बीजेपी अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम सोनी मौजूद थे फाइनल मैच में पहुंचे अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया स्वागत के बाद अतिथियों ने राज्य स्तरीय वालीबाल महिला प्रतियोगिता में पहुंची जबलपुर संभाग और रीवा संभाग के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी हौसला अफजाई की परिचय के बाद जबलपुर संभाग और रीवा संभाग के बीच खेले गए फाइनल मैच में जबलपुर की महिला टीम ने एकतरफा मुकाबले में रीवा संभाग की टीम को तीनों सीटों में करारी शिकस्त दी मैच के दौरान जबलपुर संभाग की टीम के सामने रीवा संभाग की टीम कहीं भी नजर नहीं आई और जबलपुर संभाग की टीम ने एकतरफा मैच जीत लिया फाइनल मैच जीतने के बाद दोनों ही टीमों को अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किया।

News TOP Footer