राज्य स्तरीय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का विधायक श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ

0 126
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान में महिला वॉलीबाल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन संजय गांधी स्मृति शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी के प्रांगण में 30 एवं 31 जनवरी 2022 को आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा रीवा संभाग रीवा डॉ पंकज कुमार श्रीवास्तव, संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए आर सिंह सहित सभी संभाग के क्रीड़ा अधिकारी एवं प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया जिसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक केदारनाथ शुक्ला ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ मैच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में संघर्षपूर्ण मुकाबले में जबलपुर ने इंदौर को हराकर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। जबलपुर ने इंदौर पर चार सेट तक चले मैच में 25-18, 25-20, 26-28 और 25-21 से विजय प्राप्त की है। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जबलपुर एवं उज्जैन संभाग के बीच खेला गया जिसमें जबलपुर की टीम विजयी रही। जबलपुर ने उज्जैन को सीधे सेटों 25-15 और 25-06 से परास्त किया। वहीं दूसरे संघर्ष पूर्ण मैच में रीवा संभाग ने सागर संभाग पर विजय दर्ज की। रीवा ने सागर को तीन सेटों तक चले कड़े मुकाबले में 20-25, 25-12, 15-07 से हराया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच जबलपुर तथा दूसरे सेमीफाइनल रीवा एवं छिंदवाड़ा के विजेता के मध्य खेला जाएगा। फाइनल मैच 31 जनवरी को दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा। रीवा और छिंदवाड़ा के मध्य दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला प्रातः 10 बजे से खेला जाएगा।

News TOP Footer