कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का रखा मौन

सीधी धर्मेंद : 30 जनवरी को अमर शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को ठीक प्रातः 11 बजे से दो मिनट का मौन रखा गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान तथा अपर कलेक्टर बी के पाण्डेय सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सायरन बजते ही प्रातः 11 बजे से अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। इसके अलावा संपूर्ण जिले में दो मिनट के लिए गतिविधियां रोक कर जो व्यक्ति जहां भी रहे, उन्होंने वहां शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों का स्मरण किया।
