जनसुनवाई में अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आए आवेदको का कराया गया कोरोना टेस्ट

0 133
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  जनसुनवाई में कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा 135 आवेदकों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर द्वारा गंभीर किस्म की शिकायतों पर समय-सीमा अंकित कर संबंधित विभाग को निश्चित समय अवधि में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान खाद्यान्न नहीं मिलने, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, राजस्व संबंधी मामले जिनमें सीमांकन, बंटवारा, भूमि पर कब्जा, आदि से संबंधित प्रकरण, बिजली विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा लोगों की समस्या के त्वरित निराकरण करने की मंशा से जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसे पूरी गंभीरता से लें तथा प्राप्त समस्याओं का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करायें। जनसुनवाई में उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास आनंद सिंह राजावत, डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें। जनसुनवाई में आज अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर जिला पंचायत आए आवेदक उस समय हैरान हो गए जब आवेदन देने के पूर्व उनका कोरोना का टेस्ट किया जाने लगा जिसके बाद कोरोना टेस्ट से घबराए कई आवेदक तो अपने आवेदन लेकर इधर.उधर भागते दिखाई दिए लेकिन आवेदन देने वालों को आखिरकार अपना कोरोना टेस्ट करने के बाद ही जनसुनवाई में आवेदन देने के लिए अंदर जाने दिया गया।

News TOP Footer