गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सीधी जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के माध्यम से जिले वासियो को दी शुभकामनाए

0 134
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सीधी जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के माध्यम से जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दी है अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि मैं जिले के लोगों से अपेक्षा करता हूं कि गणतंत्र को मजबूत करने में हमारा साथ दें और सहयोग करें।उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। कलेक्टर द्वारा गणतंत्र दिवस पर नागरिकों से प्रेम भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द की अपनी परम्परा को निभाते हुए जिले के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आव्हान किया गया है। कलेक्टर श्री खान ने कहा कि कोविड संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, इसलिए पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाए। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। घर से बाहर निकलें तो मास्क अनिवार्य रूप से लगाकर रखें, भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें, दो गज की दूरी का ध्यान रखें तथा नियमित अंतराल में अपने हाथों को सेनेटाइज करते रहें। कलेक्टर श्री खान ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव का सबसे सुरक्षित और कारगर उपाय कोविड वैक्सिनेशन ही है। 15 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज निःशुल्क लगाई जा रही है। उन्होंने अपील की है कि सभी पात्र व्यक्ति कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए निर्धारित समयांतराल में कोविड वैक्सीन की डोज अवश्य लगवाएं।

News TOP Footer