सपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता यस भारतीय की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

0 164
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 17 जनवरी को सीधी में समाजवादी पार्टी की जड़ों को मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता यस भारतीय एक दिवसीय प्रवास पर सीधी पहुंचे सीधी पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीधी शहर की सीमा पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया जिसके बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता यश भारती शहर के एक विवाह घर में पहुंचे जहां पर यस भारतीय के मुख्य अतिथि और विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे राम प्रताप यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे अतिथियों का बड़ी संख्या में मौजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया स्वागत के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे राम प्रसाद यादव ने कहां की इस जिले में समाजवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं आगे उन्होंने कहा कि गरीबों की 100 सीटों के पीड़ितों की लड़ाई सिर्फ समाजवादी पार्टी ही लड़ती है आगे उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं से जिले में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। समाजवादी कार्यकर्ता मंच का संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता बबलू जी ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता यश भारती ने कहा कि आज प्रदेश में जनता को लूटने और ठगने का काम हो रहा है समाजवादी पार्टी सब के साथ न्याय और समान व्यवहार करती है आगे उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का जो सच्चा कार्य करता है वह आज भी पार्टी के साथ खड़ा है और पार्टी के लिए अपना समय दे रहा है कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता एस भारतीय से समाजवादी पार्टी नीतियों को लेकर कई सवाल उठाए और कहा कि जिले में समाजवादी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं की चुनावों के दौरान उपेक्षा की जाती है और इंपोर्ट किए हुए नेताओं को पार्टी टिकट देती है इसके साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता से अन्य कई सवाल किए जिसका उन्होंने जवाब दिया।

News TOP Footer