पंचायतों एवं नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष सीधी में होगा आयोजित

0 193
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने जानकारी देकर बताया है कि म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा पंचायतों एवं नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2022 की तैयारी के लिए समय-सारिणी जारी की गई है, जिसके परिप्रेक्ष्य में जिला स्तर पर दिनांक 17.01.2022 को शाम 04 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष सीधी में प्रशिक्षण आयोजित है। उन्होंने समस्त उपखण्ड अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रशिक्षण के लिए निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगरीय निकाय एवं विकासखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण दिलाये जाने के लिए मास्टर ट्रेनर्स का चयन कर उक्त आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित होने के लिए निर्देशित करें।

News TOP Footer