सभी शासकीय कार्यालयों में कोविड प्रोटोकाॅल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करायें कहा कलेक्टर ने

0 140
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने कहा कि प्रदेश के साथ ही सीधी जिले में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में जिले में कोरोना संक्रमण के 7 एक्टिव केस हैं। ऐसे में सभी शासकीय कार्यालयों में कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन किया जाना आवश्यक है। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि सभी शासकीय कार्यालयों में मास्क का उपयोग अनिवार्य है। बिना मास्क के शासकीय कार्यालयों में प्रवेश नहीं होगा। सभी शासकीय सेवक तथा हितग्राही मास्क लगाकर रखेंगें। इसके साथ ही दो गज की दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री खान ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन विभागीय कार्य कुशलता बढ़ाने में बहुत उपयोगी है। सीएम हेल्पलाईन योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों, मैदानी स्तर पर बरती जा रही लापरवाहियों एवं कमियों की तरफ हमारा ध्यान आकृष्ट करती है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाईन की नियमित समीक्षा कर आ रही कठिनाइयों एवं कमियों को दूर कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर सकते हैं जिससे जिले में योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिलेगा और विभाग की छवि में सुधार होगा। कलेक्टर ने कहा कि सभी के प्रयासों से सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। हमें इस दिशा में प्रयास जारी रखने की आवश्यकता है। कलेक्टर श्री खान ने कड़े निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों में निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने नॉन अटेंडेड और निम्न गुणवत्ता से निराकरण पर जीरो टॉलरेंस अपनाने के लिए कहा है। साथ ही स्पष्ट किया है कि सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के आधार पर विभागों की ग्रेडिंग की जाएगी।

News TOP Footer