जिले में 10 जनवरी से हेल्थ केयर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60़ बर्ष के लोगो को कोविड टीका बूस्टर डोज लगाने का हुआ शुभारंभ

0 153
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई.जे. गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सहित जिले में 10 जनवरी से कोविड टीका का बूस्टर डोज (प्रिकॉशन डोज) का शुभारंभ किया गया। बूस्टर डोज में पहले और दूसरे डोज की तरह कोविड ऐप पर नए रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। ऐसे लोग जो 9 माह पहले दूसरा डोज लगवा चुके हैं वो लोग सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।10 जनवरी से हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स व 60 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। सीएमएचओ ने बताया की 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को बूस्टर डोज के लिए डॉक्टर से सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है। कोविड-19 वैक्सीन की एहतियाती खुराक वही वैक्सीन होगी जो पहले दो खुराक में दी गई थी जिन लोगों ने पहले कोवैक्सिन लगवाई है उनको कोवैक्सीन लगाया जाएगा जिन्हें कोविशिल्ड की खुराक दी गई थी उन्हें कोविशिल्ड ही लगाई जाएगी। जिन नागरिकों को 12 अप्रैल 2021 से पहले दोनों डोज पूरे हो चुके हैं वह सभी बूस्टर डोज के लिए पात्र है नजदीकी केंद्र पर आकर कोविड टीका का बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। डॉ. गुप्ता ने यह भी जानकारी दी की 3 जनवरी 2022 से 15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों का निरंतर टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में अभी 45 हजार से अधिक किशोर बालक-बालिकाओं को टीकाकृत किया जा चुका है, तथा प्रथम दिवस में बूस्टर डोज 200 से अधिक लोगों को लगाया गया है। जिला में कोरोना का संक्रमण फिर से फैलना शुरू हो गया है सभी जनमानस से अपील है कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने दैनिक कार्यों को करें और घर से बाहर अपने साथियों, संबंधियों को भी मास्क लगाने, सैनिटाइजर, साबुन से हाथ साफ करने कि समझाइश दें और स्वयं पालन करें।

News TOP Footer