नम्रता को न्याय दिलाने के लिए पर निकाला गया कैंडल मार्च आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई


सीधी धर्मेंद : 7 जनवरी को सीधी जिला कोतवाली अंतर्गत ग्राम कुकड़ीझर में एक गुप्ता परिवार की युवती की संदिग्ध अवस्था में लाश कुए में मिलने के बाद उसके परिजनों ने लाश को सीधी शहर मे लाकर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया था जिसके बाद सीधी शहर से आए कई गणमान्य लोगों ने इस संबंध में पुलिस और मृतक युवती के परिजनों से बात की जिसके बाद मृतक युवती के परिजन लिखित में अपनी समस्या देकर उस पर कार्यवाही की मांग दोहराई जिस पर पुलिस राजी हो गई इस दौरान मौके पर एसडीएम सीधी भी पहुंच गए और उन्होंने भी मृतक के परिजनों को समझाइश दी काफी देर बाद मृतक के परिजन अपना लिखित आवेदन लेकर पहुंचे और उन्होंने एसडीएम को अपना ज्ञापन सौंपकर हंगामा और धरना खत्म कर दिया था। जिसके बाद आज 8 जनवरी को उक्त घटना के विरोध में और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मृतक युवती के परिजन समाज और सर्व समाज के लोगों ने सीधी शहर के सम्राट चौक से कैंडल मार्च निकाला कैंडल मार्च अस्पताल चौक से होते हुए गांधी चौक में पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा के पास पूरा हुआ जहां पर कैंडी लेकर आए लोगों ने गांधीजी की प्रतिमा के चारों तरफ कैंडल लगाकर मृतक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान सर्व समाज द्वारा मृतक की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर प्रार्थना भी की गई प्रार्थना के बाद गुप्ता समाज के मुखिया लाल चंद गुप्ता ने इस घटना पर और निकाले गए कैंडल मार्च पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि इस तरह की घटना किसी भी समाज की बेटी के साथ नहीं होना चाहिए और इस तरह का कृत्य करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए आगे उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्यवाही कर आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो वह सोमवार को जिले के आला अधिकारियों से मिलकर अगला कदम उठाएंगे।
