प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में भाजपा ने स्थानीय गांधी चौक में मौन धरना दिया


सीधी धर्मेंद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान उनके प्राणों और राष्ट्र के गौरव पर उत्पन्न संकट के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हेतु 7 जनवरी को भाजपा ने स्थानीय गांधी चौक में मौन धरना दिया । धरना की जानकारी मिलते ही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री तिवारी धरना स्थल पर पहुंच कर ज्ञापन लिया । सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक नेता के साथ साथ करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास के केंद्र हैं। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का लोहा विश्व के बड़े-बड़े राष्ट्र और उनके राष्ट्राध्यक्ष मानते हैं। प्रधानमंत्री मोदी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात करोड़ों योजनाओं की सौगात देने के लिए गएँ थें। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पंजाब की जनता को इससे वंचित कर दिया ।प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को भाजपा भारत की सुरक्षा एवं संप्रभुता पर आक्रमण जैसा मानतीं है। कांग्रेस शासित पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का कृत्य राजनैतिक मर्यादाओं और संविधान एवं संघीय ढांचे के साथ किया गया अक्षम खिलवाड़ है। भाजपा इसकी कठोर शब्दों में निंदा करती है, साथ ही मांग करती है कि राष्ट्र के प्रति इस गम्भीर षड्यंत्र की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो, जिससे भविष्य में कोई इस प्रकार की जुर्रत ना कर सके। मौन धरनें में प्रमुख रूप से कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, अंजू पाठक, देव कुमार सिंह चौहान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी, निशांत मिश्रा, सहितअनेक लोग धरने में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कांग्रेश की सद्बुद्धि हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और दोषियों के खिलाफ कडी सेे कडी कार्यवाही की मांग की।
