आंगनवाड़ी केन्द्र के सुदृढ़ीकरण हेतु समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ‘‘एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’’ कार्यक्रम

सीधी धर्मेंद : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र के सुदृढ़ीकरण हेतु समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से श्एडॉप्ट एन आंगनवाड़ीश् कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। इस कार्यक्रम अन्तर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों को एडॉप्ट करने हेतु जनप्रतिनिधिगण, शासकीय कर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, गैर शासकीय संस्थाये, औद्योगिक सस्थाऐं एवं अन्य संगठनों आदि द्वारा सहयोग प्राप्त किया जावेगा । एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’’ कार्यक्रम में पंजीयन हेतु दिए गए लिंक पर कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि गत 30 दिसंबर 2021 को आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों से जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रबुद्ध नागरिकों, शासकीय सेवकों को जोड़ने की पहल करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे जनभागीदारी का एक सशक्त मॉडल विकसित होगा। बच्चों को स्वस्थ रखना सर्व समाज की जिम्मेदारी होती है। आंगनवाड़ी केन्द्रों से समाज के जुड़ने से आंगनवाड़ी केंद्र सशक्त होंगे तथा बच्चों का सर्वांगीण विकास में सहयोगी होंगे। इसी क्रम में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर समाजसेवी एवं नगरपालिका सीधी के वार्ड क्रमांक 2 के पूर्व पार्षद श्री के के तिवारी द्वारा अनुकरणीय पहल करते हुए वार्ड क्रमांक 2 में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को बैठने तथा उनके खेलने के लिए दरी प्रदान की गई है। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास डॉ शेषनारायण मिश्रा, सुपरवाईजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
