नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रहें कार सवार ने 10 लोगों को बुरी तरह से रौंद दिया

0 174
Main Ad1

नोएडा से नैनीताल नए वर्ष का जश्न मनाने आए पर्यटक अमित बहुगुणा 35 जो नशे में इतना धुत था की वह आईटीआई मून होटल के पास एक महिला को टक्कर मारी और आगे बढ़ते हुए नैनीताल क्लब चैराहे पर उसने फिर लोगों को गाड़ी से टक्कर मारी और लोगों के रोकने पर गाड़ी को फिर आगे बढ़ाते हुए स्कूली बच्चों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ा और रॉयल होटल के पास उसने फिर लोगों को टक्कर मारी और रोड पर खड़े मोटरसाइकिलो को रोगते हुए दीवार से टकरा गया

 

Main Ad1

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रहें कार सवार ने 10 लोगों को बुरी तरह से रौंद दिया। जिसमें सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा आनन फानन में घायलों को बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। जहाँ पर गम्भीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

 

News TOP Footer