बूथ विस्तारक, बूथ को करें भाजपामय कहा प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी राजेश पाण्डेय ने

0 122
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी की जिला पदाधिकारी और विस्तारक कामकाजी बैठक स्थानीय पार्टी कार्यालय में प्रदेश मंत्री और नवनियुक्त जिला प्रभारी राजेश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  बैठक का लेखा जोखा लेने के पश्चात भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पांडे ने कहा कि बूथ विस्तार योजना पार्टी की महत्वाकांक्षी योजना है। बूथ विस्तार अपना घर छोड़कर अन्यत्र एक माह के लिए पार्टी कार्य के दृढिकरण के लिए निकलेंगे जिससे हर बूथ भाजपा मय बनेगा। जिला प्रभारी श्री पांडे ने आह्वान किया कि वह पूर्ण निष्ठा एवं योजना के साथ इस अभियान में जुटे। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री राजेश पांडे का फूल माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत करते हुए कहा कि बूथ विस्तारक, बूथ समिति, अंत्योदय समितियों का परीक्षण और राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों का संग्रह करें एवं पार्टी पदाधिकारियों के हर घर में भाजपा का झंडा हर हाल में हो। साथ ही पार्टी को नई उड़ान देकर लौटे। इस अवसर पर प्रमुख रुप से किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामकुमार साहू, युवा मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्षो में अंजू पाठक, डॉ बिक्रम सिंह चौहान, रविचन्द्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, देव कुमार सिंह चौहान सहित जिला पदाधिकारी और मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

News TOP Footer