महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे ने जिले की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की

0 197
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  29 दिसंबर को सदस्यता अभियान को लेकर बैठक करने जिले के प्रवास पर आई महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे का जिला कांग्रेस कार्यलय में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा भी मौजूद थे बैठक के दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कविता पांडे ने जिले में महिला सदस्यता अभियान में गति लाने की बात की इसके लिए उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी की महिला पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा करके रणनीति बनाई और सभी महिला कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करके ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाने के लिए निर्देशित किया बैठक में बड़ी संख्या में जिला महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

News TOP Footer