कलेक्टर के निर्देश पर शा उ मा वि खड्डी में लगातार चौथे दिन जारी रहा कक्षा 10 वीं और 12 वीं की अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन

0 159
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर सीधी के निर्देश पर खड्डी हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शत- प्रतिशत परीक्षा परिणाम लक्ष्य प्राप्त करने हेतु अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन करवाया गया सीधी जिले में विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर सीधी कलेक्टर चिंतित हैं सीधी जिले के कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान लिखित आदेश जारी कर निर्देशित किए हैं उक्त आदेश के तहत खड्डी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन करवाया जा रहा है खड्डी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य धीरेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पठन-पाठन सभी विषयों का करवाया जा रहा है जैसे रसायन शास्त्र भौतिक शास्त्र गणित जीवविज्ञान वही खाता अंग्रेजी इतिहास भूगोल राजनीति अर्थशास्त्र विज्ञान का पठन-पाठन करवाया जा रहा है 29 दिसंबर को लगातार चौथे दिन शा उ मा वि खड्डी में कक्षा 10 वीं और 12 वीं की अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन करवाया गया हालांकि मौसम खराब होने की बजह से आज उपस्थित कम रही प्राचार्य धीरेंद्र कुमार सिंह प्राचार्य द्वारा छात्रों के पठन पाठन पर कड़ी नजर रखी जा रही है  पठन पाठन में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओ और अतिथि शिक्षकों का सहयोग सराहनीय है।

News TOP Footer