सर्रा में “दाऊ साहब” की याद में आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 6108 मरीजों का हुआ पंजीयन 125 मरीज भोपाल भेजे गए



सीधी धर्मेंद : 7 दिसम्बर, को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने चुरहट के सर्रा में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. अर्जुनसिंह “दाऊ साहब” की याद में आयोजित तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ किया था जिसमे दूसरे दिन सुबह से शाम तक अलग अलग मर्जो के 6108 मरीजों का पंजीयन हुआ सर्रा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आज सुबह से ही पंजीयन कराने के लिए मरीजों की भारी भीड़ पंजीयन काउंटर पर दिखाई पड़ी जिनका व्यवस्थित तरीके से पंजीयन कराया गया पंजीयन के बाद मरीजों को संबंधित चिकित्सा विशेषज्ञ के पास परीक्षण के लिए भेजा जाने लगा दोपहर तक में पूरे स्वास्थ्य शिविर में लोगों का मेला दिखाई पड़ने लगा हर विशेषज्ञ डॉक्टर के यहां परीक्षण के लिए लंबी-लंबी कतारें दिखाई पड़ने लगी इस दौरान शिविर में बड़ी संख्या में मौजूद वॉलिंटियर्स द्वारा मरीजों को उनको संबंधित डाक्टरों तक पहुंचा कर उनके परीक्षण की व्यवस्था कराई जा रही थी और इस सारी व्यवस्था पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया मौके पर मौजूद रहकर नजर रखे हुए थे इस दौरान जिले के कोने-कोने से आए लोग उनसे मिलकर अपना इलाज करवा रहे थे। परीक्षण के उपरांत जिन मरीजों की जांच की आवश्यकता थी उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा था वहीं जिन मरीजों को दवाइयां लिखी गई थी उन्हें निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करा रही थी जिसकी वजह से दवाइयों के काउंटर पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो रही थी। शिविर में सभी आए लोगों के लिए भोजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी जिसका शिविर में मौजूद मरीज और उनके परिजन भोजन व्यवस्था का भी लाभ उठा रहे थे। एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया गया कि देर शाम तक जिन गंभीर मरीजों के मरीजों को उपचार के लिए भोपाल ले जाया जाना था उन 125 मरीजों का चयन किया गया और उन्हें स्पेशल बस द्वारा भोपाल रवाना किया गया मरीजों को भोपाल ले जा रही स्पेशल बसों को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने झंडी दिखाकर रवाना किया और सब के सब कुशल स्वास्थ्य लाभ लेकर वापस लौटने की शुभकामनाएं दी 19 दिसंबर को आज शिविर का समापन किया जाएगा आज के दिन भी शिविर में भारी संख्या में लोगों के शिविर में पहुंचने की उम्मीद है।
