अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पंच, सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित हुई

0 460
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुजीबुर्रहमान खान ने बताया कि  राज्य निर्वाचन आयोग  से प्राप्त जानकारी अनुसार  माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के पालन में मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2021-22 के लिए जारी कार्यक्रम के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पंच, सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। कलेक्टर द्वारा इस संबंध में समस्त रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देश दिए गए हैं कि वे  म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रसारित निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

News TOP Footer