बैंको के निजीकरण के विरोध में सीधी जिले में हड़ताल पर रहे शासकीय बैंक कर्मचारी बैंक में तालाबंदी करके किया विरोध

सीधी धर्मेंद : सरकार की शासकीय बैंकों के निजीकरण के प्रयासों के विरोध मे यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के द्वारा 16 एवं 17 दिसम्बर 2021 को 2 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया जा रहा है। उसी तारतम्य में सीधी जिले में भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में कर्मचारियों द्वारा बैंक में तालाबंदी करके हड़ताल का समर्थन किया गया। इस दौरान मुख्य शाखा में कर्मचारियों द्वारा नारे बाजी भी की गई। हड़ताल के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा सीधी के डिप्टी मैनेजर स्मित कुमार ने बताया की हमारी हड़ताल राष्ट्रव्यापी है। सरकार द्वारा कुछ शासकीय बैंको को योजनाबद्ध तरीके से धीरे धीरे के निजीकरण किया जा रहा है। जो कि देश व जनता के हित में नही है। अगर बैंक निजीकरण हो जाते है तो ये जो पब्लिक का पैसा है वो कुछ कारपोरेट के हाथ मे चला जायेगा। साथ ही आम जनता को जो निःशुल्क सुविधा मिलती थी वो नही मिल पाएगी। और हम चाहते है कि बैंकों का निजीकरण न हो अगर सरकार हमारी बात नही मानती है तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल में जायेगे।
