राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सम्पन्न करायें कहा कलेक्टर ने

0 441
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2021-22 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) मुजीबुर्रहमान खान द्वारा समस्त कार्यपालिक मजिस्टेट एवं पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर एक टीम के रूप में कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि कार्यपालिक मजिस्टेªट एवं पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखें, संयुक्त भ्रमण करें तथा लोगों के मन में शांतिपूर्ण निर्वाचन का विश्वास पैदा करें। निर्वाचन के दृष्टिगत जिले में धारा 144 अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं, इन प्रावधानों का सख्ती से पालन कराया जाए। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य में बाधा पहंुचाने वालों तथा जिले की शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि सभी रिटर्निंग आफीसर एवं सहायक रिटर्निंग आफीसर पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अपने क्षेत्रान्तर्गत सेक्टरों का निर्माण कर उसकी जानकारी स्थानीय निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा निर्वाचन के दृष्टिगत प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया है कि आदतन अपराधियों के विरूद्ध वाउंड ओवर की कार्यवाही की जाए। अवैध रूप से शराब एवं नशीले पदार्थों के विक्री पर कड़ाई से रोक लगाई जाए। निर्वाचन संबंधी अपराधों के पूर्व मामलों को अनावश्यक लंबित नहीं रखा जाए। पुलिस अधीक्षक श्री कुमावत ने कहा कि निर्वाचन के दृष्टिगत जिले के सभी शस्त्र लायसेंस निलंबित किए गए हैं। आगामी 48 घंटो में अभियान चलाकर सभी के शस्त्र थानों में जमा कराने की कार्यवाही करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यपालिक मजिस्टेªट एवं पुलिस अधिकारियों को संयुक्त भ्रमण कर अपने क्षेत्रान्तर्गत वल्नरेबल रिहायशी बस्तियों तथा क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की पहचान कर उनकी सूची उपलब्ध कराने तथा उन क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर जिला मजिस्टेªट बी.के. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले, समस्त उपखण्ड मजिस्टेªट, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहें। मास्टर टेªेनर्स डाॅ. के.बी. सिंह एवं डाॅ. ए.के. त्रिपाठी द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों द्वारा अवगत कराया गया।

News TOP Footer