जन जागरण अभियान के तहत आगामी 6 महीने तक पुराने कांग्रेस जनों की होगी घर वापसी कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने

0 189
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 15 दिसंबर को जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा कांग्रेस भवन सीधी मे जनजागरण अभियान के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया उपस्थित रहे पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा ने पत्रकारों को महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के साथ जन जागरण अभियान के तहत आगामी 6 महीने तक पुरानी कांग्रेस जनों की घर वापसी एवं कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चलाए जाने के संबंध में जानकारी दी और कहा कि देश को महंगाई बेरोजगारी जैसी विकराल समस्या से उबरने के लिए देश की मौजूदा सरकार के पास कोई विजन नहीं है सरकार के पास देश के करोड़ों नौजवान मध्यम छोटे वर्ग एवं मेडिकल व्यापारी के लिए कोई कार्य प्राथमिकता नहीं है सरकार की प्राथमिकता देश के चंद मुट्ठी भर उद्योगपति हैं जिनके लिए सरकार काम कर रही है पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने पत्रकारों को 17 अट्ठारह और 19 दिसंबर को चुरहट में आयोजित विशाल स्वास्थ्य शिविर के बारे में जानकारी दी और बताया कि इस में 300 से भी डॉक्टर और विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह जी भदोरिया महामंत्री सुरेश सिंह महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंती देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। पत्रकार वार्ता के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल से महंगाई बीजेपी सरकार की वादाखिलाफी और चुरहट में आयोजित हो रहे स्वस्थ्य शिविर के बारे में सवाल उठाए साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे घर वापसी अभियान पर भी उनसे सवाल किए गए जिनके उन्होंने जबाब दिए।

News TOP Footer