पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 20 हजार रूपये का इनाम घोषित किया

0 145
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 20 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करेंगा या गिरफ्तारी के लिए ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हो सके इनाम राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा। श्री कुमावत ने बताया कि ग्राम छुहिया थाना बहरी के महेन्द्र सिंह पिता स्व. रामपाल सिंह, संतोष सिंह पिता स्व. रामपाल सिंह, नेपाल उर्फ रोहित सिंह पिता भूपेन्द्र सिंह, रवि सिंह पिता भूपेन्द्र सिंह, अतुल सिंह पिता बुद्धराज सिंह, बाबूजी उर्फ आशीष सिंह पिता सुधांशु सिंह, पंकज सिंह पिता सुधांशु सिंह चैहान की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये एवं ग्राम डढ़िया थाना बहरी के अमित कुमार दीक्षित पिता उमाशंकर दीक्षित की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। उक्त के संबंध में अधिक जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी से प्राप्त की जा सकती है।

News TOP Footer