शहर की कानून व्यवस्था का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत सैकड़ों पुलिस कर्मियों के साथ निकले सड़क पर

सीधी धर्मेंद : गत दिवस सीधी जिले और शहर की कानून व्यवस्था पर विधायक केदारनाथ शुक्ल के सवाल खड़ा करने के बाद 24 नवंबर को जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत सैकड़ों पुलिस कर्मियों के साथ सीधी शहर में फ्लैग मार्च पर निकल पड़े और उन्होंने सीधी शहर के प्रमुख मार्गो में जाकर कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सोनांचल बस स्टैंड स्थित शराब की दुकान के दुकानदार को भी नियमानुसार दुकान चलाने की चेतावनी दी बस स्टैंड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पटेल पुल स्थित खाद गोदाम पहुंचकर लोगों से उनकी कठिनाइयों और समस्या की जानकारी प्राप्त की लोगों ने बताया कि सरवर ना होने की वजह से खाद मिलने में परेशानी हो रही है जिस पर पुलिस अधीक्षक ने खाद्य वितरण केंद्र के प्रभारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए पुलिस अधीक्षक के भ्रमण के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस अधीक्षक ने मार्च में चल रहे जवानों की गिनती करवा दी इस दौरान पता चला कि मार्च से एक दर्जन जवान बिना किसी सूचना के मार्च से लापता हो गए हैं जिस पर पुलिस अधीक्षक ने आर आई और टीआई को लापता हुए पुलिसकर्मियों की सूची उन तक पेश करने के निर्देश दिए जिससे उन्हें सजा दी जा सके इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सराफा बाजार पुरानी गल्ला मंडी होते हुए गांधी चौक पर पहुंचकर एन टीवी इंडिया न्यूज़ को उनके द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए जाने के कारणों की जानकारी दी गई इसी दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने कानून व्यवस्था को लेकर विधायक की नाराजगी के संबंध में उनसे जानकारी चाहि तो उन्होंने कहा उनके जो भी सुझाव होंगे उसके आधार पर कानून व्यवस्था बनाई जाएगी। एन टीवी इंडिया न्यूज़ के माध्यम से पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत असामाजिक तत्वों को भी अपनी हद में रहने की चेतावनी दी। एन टीवी इंडिया न्यूज़ से बात करने के बाद पुलिस अधीक्षक पूरे दलबल के साथ नए बस स्टैंड पहुंचे जहां पर उन्होंने पैदल मार्च कर के वहां भी कानून व्यवस्थाओं का जायजा लिया पुलिस अधीक्षक के आज सड़क पर उतरकर खुद कानून व्यवस्था का जायजा लेने पर आम जनों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त थी बहुत से लोगों का कहना था कि जल्द ही नगर पुलिस में परिवर्तन हो सकता है।
