सुनियोजित रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को दिलांए रोजगार के बेहतर अवसर कहा कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने

सीधी धर्मेंद : 24 नवम्बर को जिला कौशल समिति की आयोजित बैठक में कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा जिले में सुनियोजित तरीके से रोजगार मेलों का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि जिले के युवाओं के कौशल तथा कम्पनियों की आवश्यकताओं के आधार पर बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करायें जाएं। कलेक्टर श्री खान ने निर्देशित किया है कि जिले में प्रदान किए जा रहे कौशल प्रशिक्षणों के आधार पर युवाओं के कौशल की सूची तैयार करें। इन कौशलों पर आधारित रोजगार प्रदान करने वाली कंपनियों से सतत संवाद बनाते हुए रोजगार मेलों का आयोजन किया जाये। कलेक्टर ने आगामी माहों के लिए रोजगार मेलों की तिथियों के निर्धारण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा जिला मुख्यालय के अतिरिक्त भी अन्य स्थानों में रोजगार मेलों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर ने रोजगार मेलों के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं जिससे अधिक से अधिक युवाओं को लाभ प्राप्त हो सकेगा। कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित शिविरों में भी रोजगार मेलों के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को अपनी रूचि अनुसार रोजगार का क्षेत्र चुनने, विषय का चयन करने आदि में सहयोग करने के लिए विद्यालय स्तर पर ही शिक्षकों को नोडल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कॅरियर काउंसिलिंग टीम के द्वारा सभी नोडल को प्रशिक्षण के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। ये नोडल शिक्षक कॅरियर काउंसिलिंग टीम के सतत संपर्क में रहेंगे तथा अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सतत रूप से मार्गदर्शन प्रदाय करने का कार्य करेंगे। बैठक में लबीना गरोलिया फेलो आईआईएम अहमदाबाद के द्वारा जिला कौशल समिति को सुदृढ़ करने के विषय में जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहें।
