सीधी के फल और सब्जी के थोक विक्रेता 15 दिन के लिए अपना व्यापार क्यो कर देंगे स्थगित

सीधी धर्मेंद : विगत 2 वर्षों से कोरोना के बाद फल और सब्जी के थोक विक्रेता संजय गांधी कॉलेज मैदान में जिला प्रशासन के आदेश के बाद वहां पर मंडी संचालित कर रहे थे आपातकाल के समय में बनाई गई इस मंडी में व्यापारियों के लिए कोई सुविधा नहीं थी लेकिन उन्होंने 2 वर्षों के कोरोना प्रतिबंध की काफी तकलीफ से सहते हुए उक्त समय निकाल लिया और अब जब स्थितियां सामान्य हो चुकी हैं कोरोना प्रतिबंध हटा लिए गए हैं तो अब व्यापारियों को जिला प्रशासन ने नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराई गई बाईपास की जमीन पर थोक फल और सब्जी मंडी के लिए स्थान देकर व्यापारियों को वहां जाने का फरमान सुना दिया लेकिन थोक फल और सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि जिला प्रशासन बाईपास की जिस जमीन पर उन्हें भेजना चाहता है वहां पर पर्याप्त जमीन नहीं है और सभी को व्यापार के लिए जगह न होने की वजह से उन्हें परेशानी है और अभी वहां पर सुविधाएं भी ना के बराबर है इसी बात को लेकर 23 नवंबर को संजय गांधी कॉलेज मैदान पर थोक फल और सब्जी विक्रेताओं की बैठक आयोजित हुई बैठक के दौरान सब्जी विक्रेताओं ने उक्त समस्या के निराकरण के लिए अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए लोगों का चयन किया और उसके बाद अपनी समस्या पर गहन चर्चा की व्यापारियों ने चर्चा के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ को चुने गए अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव ने व्यापारियों के द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा दी जा रही नई फल सब्जी थोक मंडी में जगह पर्याप्त ना होने की वजह से हमें वहां परेशानी हो रही है हम इसके लिए 15 दिन का समय मांगेंगे और यदि प्रशासन और नगर पालिका हमारी बात नहीं मानेंगे तो हम 15 दिन के लिए अपना व्यापार स्थगित कर देंगे और आगे की रणनीति तैयार करेंगे। जिला प्रशासन को फल और थोक सब्जी विक्रेताओं को संतुष्ट करके इन्हें पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने के साथ ही इनकी सुविधाओं का ख्याल रखा जाना चाहिए क्योंकि यह विगत 2 वर्षों से व्यापार कम कर रहे हैं तकलीफ से ज्यादा झेल रहे हैं ऐसा भी नहीं है कि यह शासन को टैक्स देने से इनकार करते हो लेकिन टैक्स देने के बाद भी यदि ने पर्याप्त सुविधा ना मिले तो निश्चित ही इनकी तकलीफ दोगुनी हो जाती है।
