7 दिसंबर को मनाया जाएगा सशस्त्र सेना झण्डा दिवस

0 124
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जा रहा है। यह 07 दिसम्बर से शुरू होता है। उन्होंने सभी सरकारी विभागों, कालेजों और स्कूलों से अपील की है कि अपनी 2020-21 के लक्ष्य राशि जिन्होने जमा नही की है वे आवश्यक रूप से 05 दिसम्बर 2021 तक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करायें। सभी जन मानस से भी अपील की गई है कि व्यक्तिगत रूप से भी झण्डा निधि में दानकर सैनिकों के साथ भावनात्मक संबंध स्थापित कर सकते हैं। यह दान राशि आयकर में छूट प्रदान करती है तथा इसका उपयोग भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, वीरांगनाओं तथा उनके आश्रितों के कल्याण में उपयोग किया जाता है।

News TOP Footer