सैकड़ों युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए 700 किसानों को याद करते हुए कैंडल मार्च निकाला

सीधी धर्मेंद : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 साल पूरा होते-होते भले ही तीनों काले कानून वापस लेने की घोषणा कर दी है लेकिन किसान आंदोलन पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है 20 नवंबर को युवक कांग्रेस सीधी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीधी शहर के अस्पताल चौराहे से गांधी चौराहे तक किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए 700 किसानों की शहादत को याद करते हुए कैंडल मार्च निकाला कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में नारे लगाते रहे साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के विरोध में भी जमकर नारेबाजीकी। कैंडल मार्च गांधी चौक में पहुंचा जहा गांधी प्रतिमा पर शहीद किसानों को 2 मिनट की मौत श्रद्धांजलि देने के बाद खत्म किया गया। कैंडल मार्च के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू से सवाल उठाया कि मोदी जी ने तीनों काले कानून वापस ले लिए हैं फिर आप आंदोलन प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं इस पर उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 700 से भी ज्यादा किसानों की मौत हुई है उनकी शहादत को भुलाया नहीं जाना चाहिए इसके साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने कहा कि क्या आप लोगों को मोदी जी पर भरोसा नहीं है इस पर वे महंगाई बेरोजगारी सहित बीजेपी द्वारा किए गए अन्य कई वादों के पूरा ना होने का उदाहरण देने लगे।
