ग्रामीण प्रतिभाशाली खिलाडियों को राष्ट्रीय टीम में भेजने के लिए करूँगा हरसंभव प्रयास कहा ज्ञान सिंह चौहान ने

0 175
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : ग्राम ठेंगरही के क्रीड़ा प्रांगण में स्व. श्री रंगदेव सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच का प्रारम्भ मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री म. प्र. काँग्रेस कमेटी, अध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय उपाध्यक्ष जिला काँग्रेस कमेटी एवं विशिष्ट अतिथि द्वय नवीन सिंह पूर्व उपाध्यक्ष यूथ काँग्रेस व दिनेश पाठक वरिष्ठ काँग्रेस नेता द्वारा स्व. श्री रंगदेव सिंह जी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया| तत्पश्चयात अतिथिगण द्वारा प्रतिभागी सिलवार टीम व ठेंगरही टीम के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया तथा परिचय के समय खिलाड़ियों द्वारा ताली बजाकर अतिथिगण का स्वागत व अभिनन्दन किया गया| प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह प्रदेश महामंत्री म. प्र. काँग्रेस कमेटी के द्वारा अपने उदबोधन में कहा गया कि आज के परिवेश में युवा ऑनलाइन गेम व सोशल मीडिया के कारण मैदानी खेलों से दूर होता जा रहा है जिसके कारण वे युवावस्था में ही भयंकर बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं यह चिंता का विषय है, युवाओं को खेल से जोड़े रखने के लिये काँग्रेस के शासनकाल में कई खेल प्रतियोगिताएँ ग्राम व ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जाती थी लेकिन बीजेपी शासनकाल में प्रतियोगिताएँ केवल कागजों पर ही आयोजित हो रही हैं जमीनी स्तर पर केवल खानापूर्ति की जाती है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दयाशंकर पाण्डेय उपाध्यक्ष जिला काँग्रेस कमेटी तथा विशिष्ट अतिथि द्वय नवीन सिंह एवं दिनेश पाठक द्वारा भी अपने उद्बोधन दिये गये| क्रिकेट के इस रोमांचक मुकाबले में सिलवार टीम विजेता तथा ठेंगरही टीम उपविजेता रही| श्री शिवराज सिंह को मैन ऑफ द सीरीज और अम्बुज सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया| मुख्य अतिथि गण द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्क़ृत किया गया|

News TOP Footer