जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 118 आवेदकों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

0 154
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 9 नवम्बर को जनसुनवाई में कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा 118 आवेदकों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। जनसुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने, वृद्धावस्‍था पेंशन, विधवा पेंशन, राजस्‍व संबंधी मामले जिनमें सीमांकन, बंटवारा, भूमि पर कब्‍जा, आदि से संबंधित प्रकरण, बिजली विभाग, स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा से संबंधित आवेदन प्राप्‍त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही जनसुनवाई में समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े रहे। कलेक्टर श्री खान द्वारा संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा उसके निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्‍टर द्वारा गंभीर किस्‍म की शिकायतों पर समय-सीमा अंकित कर संबंधित विभाग को निश्चित समय अवधि में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, अतिक्रमण हटाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने संबंधी आवेदन प्राप्‍त हुए, जिनके निराकरण हेतु कलेक्‍टर ने निर्देश दिए। इसके अलावा विद्युत विभाग तथा अन्‍य विभागों से संबंधित भी आवेदन आये, जिनके निराकरण हेतु कलेक्‍टर ने आवश्‍यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा लोगों की समस्या के त्वरित निराकरण करने की मंशा से जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसे पूरी गंभीरता से लें तथा प्राप्त समस्याओं का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करायें। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, डिप्टी कलेक्टर आनंद सिंह राजावत सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer