राज्य के 21 वर्ष पूर्ण होने पर 21 सवालों को लेकर, एक धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया


आज नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पंत पार्क मल्लीताल मे एक सभा का आयोजन करके, राज्य के 21 वर्ष पूर्ण होने पर 21 सवालों को लेकर, एक धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने आम आदमी ने 21 सालो के इस सफर में उतराखण्ड की दशा और दिशा को लेकर सवाल उठाये,
आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर आयोजित इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी ने सभा के माध्यम से प्रदेश में सत्तारूढ़ रहे दलो भारतीय जनता पार्टी एवम् कांग्रेस से सवाल किये की इस राज्य को बने आज 21 वर्ष हो गये हैं, पर जिस मूल अवधारणा को लेकर इस राज्य का निर्माण किया गया था, वह मूल अवधारणा आज भी ज्यो की त्यो है, आम आदमी पार्टी ने सभा के माध्यम से सवाल उठाते हुए कहा कि इस राज्य के गठन के लिए 42 लोगों ने अपनी शहादते दी, आज उनकी उतराखण्ड राज्य स्थापना के दी गई शहादतों का मूल्य इन दोनों सत्ताधारी दलो ने नहीं समझा, और आज भी यही यक्ष प्रश्न उतराखण्ड राज्य की जनता के सामने है, कि उसे क्या मिला क्या नही,
आम आदमी पार्टी ने कहा कि रोजगार, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, जल जंगल जमीन, पर्यटन आदि मुद्दे आज भी वही खड़े है, और आम आदमी पार्टी इन्ही मुद्दे को लेकर आज सवाल कर रही है , और उसका जवाब इन दोनों दलो को देना होगा,
सभा की अध्यक्षता अमेल की पूर्व ग्राम प्रधान दुर्गा मेहरा द्वारा तथा संचालन नगर अध्यक्ष शाकिर अली द्वारा किया गया,
सभा को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, पूर्व नगर पालिका अध्य्क्ष संजय कुमार संजू, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ भुबन आर्य, बरिष्ठ नेता राम नारायण , प्रमोद सहदेव आदि ने संबोधित किया,
इस प्रदर्शन में विमला देवी, विध्या देवी, दुर्गा मेहरा शमा परवीन, हरीश बिष्ट,बी पी लोहनी, उमेश तिवारी, प्रमोद कुमार, शान बुराहान, पदम सिह राजपूत , नवीन उप्रेती, किशन लाल, गिरीश आर्य, जमन सिह, लोकेश कुमार, बहादुर राम, सूरज कुमार , सुलतान अहमद, विजय शाह, नयिम निर्मल भाई , सुनील कुमार, हीरा लाल, शंकर बहुगुणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
